20 जून 2023 - 09:05
इस्राईल ने जेनिन के इलाक़े में किया मौत का तांडव, पांच फ़िलिस्तीनी शहीद, छह इस्राईली सैनिक भी घायल

वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में इस्राईली सेना ने मौत का तांडव किया और कम से कम 5 फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया।

फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस्राईली सेना सोमवार की सुबह से जेनिन में आप्रेशन कर रही है जिसमें अब तक पांच फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आप्रेशन के दौरान इस्राईली सेना के हेलीकाप्टर से राकेट भी फ़ायर किया गया जो शहर की एक इमारत पर गिरा। यह वर्ष 2002 के बाद पहला मौक़ा है जब इस शहर पर हवाई हमला किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान मे कहा कि इस्राईली हमलों में 5 फ़िलिस्तीनी शहीद और 66 घायल हुए हैं। शहीदों में एक 15 साल का किशोर भी है जिसका नाम अहमद युसुफ़ है। एक शहीद 21 साल का है जिसका नाम ख़ालिद अज़्ज़ाम है।

घायलों में 4 की स्थिति चिंताजनक हैं

आज सुबह जब ज़ायोनी सैनिकों ने जेनिन शहर पर हमला किया तो झड़पें शुरू हो गईं इस बीच इस्राईली सेना के हेलीकाप्टर ने एक आवासीय इमारत पर राकेट फ़ायर कर दिया।

इस्राईली सेना ने दर्जनों बक्तरबंद गाड़ियों के साथ जेनिन पर हमला किया है।

इस बीच क़ुद्स ब्रिगेड की जेनिन ब्रांच ने कहा है कि उसके संघर्षकर्ताओं ने इस्राईली सैनिकों के हमलों का जवाब दिया है और बक्तरबंद गाड़ियों के रास्ते में धमाके किए हैं।

342/